मेरी नज़र मेरा अपना मुशाहिदा है कहाँ - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

4 min read · 12.4K reads

मेरी नज़र मेरा अपना मुशाहिदा है कहाँ
जो मुस्तआर नहीं है वो ज़ाविया है कहाँ

अगर नहीं तेरे जैसा तो फ़र्क़ कैसा है
अगर मैं अक्स हूँ तेरा तो आइना है कहाँ

हुई है जिस में वज़ाहत हमारे होने की
तेरी किताब में आख़िर वो हाशिया है कहाँ

ये हम-सफ़र तो सभी अजनबी से लगते हैं
मैं जिस के साथ चला था वो क़ाफ़िला है कहाँ

मदार में हूँ अगर मैं तो है कशिश किस की
अगर मैं ख़ुद ही कशिश हूँ तो दाएरा है कहाँ

तेरी ज़मीन पे करता रहा हूँ मज़दूरी
है सूखने को पसीना मुआवज़ा है कहाँ

हुआ बहिश्त से बे-दख़्ल जिस के बाइस मैं
मेरी ज़बान पर उस फल का ज़ाएक़ा हैं कहाँ

अज़ल से है मुझे दर-पेश दाएरों का सफ़र
जो मुस्तक़ीम है या रब वो रास्ता है कहाँ

अगरचे उस से गुज़र तो रहा हूँ मैं आसिम
ये तजरबा भी मेरा अपना तजरबा है कहाँ
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.4K reads
  2. देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

    देर तक चंद मुख़्तसर बातेंउस से कीं मैं ने आँख भर बातें

    12.4K reads
  3. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  4. गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

    गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में हैमेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

    12.4K reads
  5. है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

    है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी हैतलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

    12.4K reads