कौन कहता है वक़्त बुरा है

असीमा भट्टअसीमा भट्ट17 May 1970

1 min read · 12.4K reads

दुर्दिन में भी मासूम बच्चे खिलखिला कर हँस रहे हैं

क्यारियों में अब भी खिल रहे हैं फूल

तितलियाँ अब भी नृत्य कर रही हैं

बुलबुल अब भी गा रही है तराने

प्यार में धोखा खाई प्रेमिकाएँ

अब भी कर रही हैं प्यार

चूम रही हैं अपने प्रेमी का माथा

कौन कहता है वक़्त बुरा है।

असीमा भट्ट
About the poet

असीमा भट्ट

अभिनय के संसार से संबद्ध हिंदी कवयित्री और गद्य-लेखिका। मूल नाम : असीमा भट्ट जन्म : 17/05/1970 | पटना, बिहार

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like