शून्य

Aseem TrivediAseem Trivedi

1 min read · 12.6K reads

शब्द शून्य, शून्य दृष्टी
शून्य व्यक्ति, शून्य सृष्टि
शून्य की विमा हज़ार
शून्य में गति अपार
शोर शून्य, शून्य शांति
शून्य सत्य, शून्य भ्रान्ति
शून्य आदि, शून्य अंत
शून्य में छिपा अनंत
सब विचार मिलके शून्य
सब प्रकाश मिलके शून्य
शून्य, जबकि कुछ नहीं है
शून्य, जबकि सब यहीं है
ध्यान के क्षणों में शून्य
प्रेम के पलों में शून्य
शून्य, जिसकी हर विधा है
शून्य, जिसमे हर दिशा है
नींद शून्य स्वप्न शून्य
जन्म शून्य मृत्यु शून्य
मुझमें शून्य तुझमे शून्य
सर्व शकित्मान शून्य

Aseem Trivedi
About the poet

Aseem Trivedi

Aseem Trivedi (born 17 February 1987) is an Indian political cartoonist and activist, known for his anti corruption campaign Cartoons Against Corruption. He is a founder member of Save Your Voice, a movement against internet censorship in India. He is the rec…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like