पूरा जीवन - असद ज़ैदी

Asad Jadiअसद ज़ैदी31 Aug 1954

3 min read · 12.4K reads

अब मैं आधा अंधे हो चुके
बूढ़े आदमी की तरह लिखने लगा हूँ
मोटे-मोटे अक्षरों में रही सही बात

चंद हमदर्द सोचते हैं कि नहीं नहीं कि मेरे पास
कहने को अभी बहुत कुछ है
मैंने अब तक कहा ही क्या है

तो सही सोचते हैं ख़ास तो कुछ नहीं कहा
जबकि कहने को बहुत था पर कहकर भी क्या करूँगा
क्योंकि अब ये किसी काम का नहीं

प्रियजन सोचते हैं मैं अपना बचा-खुचा समय
ठीक से गुज़ार जाऊँ यही श्रेयस्कर है
तो वे भूलते हैं कि यह बचा-खुचा समय ही
अब से मेरा सारा जीवन होगा
—
(मार्च 2021)
Asad Jadi
About the poet

Asad Jadi असद ज़ैदी

असद ज़ैदी कुछ प्रमुख कृतियाँ बहनें और अन्य कविताएँ, कविता का जीवन, सामान की तलाश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like