नींद और कविता

अरुणाभ सौरभअरुणाभ सौरभ9 Sept 1985

1 min read · 12.4K reads

जैसे अन्न

भूख के लिए

नदी पानी के लिए

पानी ज़िंदगी के लिए

ज़िंदगी तुम्हारे लिए

तुम्हारी बाँहें

सुकून के लिए

तुम कविता के लिए

रात नींद के लिए

नींद रात के लिए

वैसे हमारी सभ्यता के लिए

नींद और कविता

सबसे निर्दोष कोशिश है।

अरुणाभ सौरभ
About the poet

अरुणाभ सौरभ

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like