चारण काल में एक कविता - अरुणाभ सौरभ

अरुणाभ सौरभअरुणाभ सौरभ9 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

चू जाऊँगा
टपककर ज़रदालू आम की बून्द सा
टभक जाऊँगा
टाभ नीम्बू सा
खखोरकर फेंक दिया जाऊँगा पपीते के बीज सा
उतार दिया जाऊँ
लीची के छिलके सा
खोंट लिया जाऊँ
बथुआ साग सा
महाराज !

तुम्हरे द्वारे आनन्द में भरथरी गाने आ जाऊँगा
मिरदंगिया बन जाऊँगा
झाल की तरह बजता रहूँगा
तुम्हरे द्वारे हरि कीर्तन में
पमरिया नाच नाचूँगा मुड़े की छठी मे

महाराज !
नौकरी बजा दूँगा द्वारपाल की
या बिछ जाऊँगा गलीचे सा तुम्हरे फ़र्श पर

महाराज !
तमस में हाथी से कुचलवा देना
रही जात से बार देना

महाराज !
काली किरिया
बरम किरिया
देब किरिया
बिसहर किरिया
चारण ना बनूँगा तुम्हरी ....
अरुणाभ सौरभ
About the poet

अरुणाभ सौरभ

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like