बदलती दुनिया का भाष्य - अरुणाभ सौरभ

अरुणाभ सौरभअरुणाभ सौरभ9 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

किसी साज़िश के तहत
सिल जाए ज़ुबान
किसी अपराध के नाम पर
कोई और क़ैद हो जाए झूठ-मूठ में
तो परिवार के लोगो
मित्रो
साथियो
दुश्मनो
किसी भी बात पर रोना मत
यह समय रोती आँखों में लाल मिर्च रगड़ने का है
और हत्यारे हाथों से कविता लिखने का यह समय
बदलती दुनिया का भाष्य है
सूरज के गालों में फ़ेसियल करने
ब्लीच करने चन्द्रमा को पहुँच चुकी हैं क्रीम कम्पनियाँ
क़ैदख़ाने की समूची रात अपने भीतर समेटे बैठी है जनता
दिन में / दुपहरी में
अपने घोसले में माचिस की डिबिया जैसे घर में
इधर योजना और नीति पर चल रही है बहस
असली इण्डिया या असली मसाला
उधर माँग की लोच समझ नहीं पाई
अपनी प्यारी आर० बी० आई० ....
अरुणाभ सौरभ
About the poet

अरुणाभ सौरभ

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like