ऐ सुनो श्वेता ! - अरुणाभ सौरभ

अरुणाभ सौरभअरुणाभ सौरभ9 Sept 1985

5 min read · 12.4K reads

सुनो श्वेता !
कुछ ही दिन पहले
आटा-चक्की पर -–
गेहूँ पिसवाने गए थे हम लोग
सगुनी (दूध वाली बुढ़िया) के पास
कुछ पैसे बचे हैं
जिन्हें लाना है वापिस
अभी-अभी धान की दुनाई-कटाई होनी है
और नर्गल्ला पे चोर-नुकइया, ढेंगा-पानी,
डेश-कोश, कनिया-पुतरा, अथरो-पथरो......
खेलना बाक़ी रह गया है -- हमारा
नानी से कहानी सुननी है
बिहूला-बिसहरा की, नैका-बनिजारा की
शेखचिल्ली और गोनू झा की
या वो वाली कहानी जिसमे पाताल-लोक के अन्दर
लग्गी लगाकर बैगन तोड़ते हो –- बौने
कहानी के उस पाताललोक मे भी जाना बाक़ी है
आधी रात मे
अपने सपनों को दबा कर
चेंहा कर उठ-उठ जाना
और पेड़ों की झुरमुटों के बीच
छिपे चाँद को निहारना चुपचाप
और चाँदनी रात मे अट्ठागोटी खेल कर
मखाना का खीर पकाना भी बाकी है
और भी बाक़ी है / बहुत कुछ बाक़ी है
श्वेता !
ऐ सुनो श्वेता !!
तुम कितनी बड़ी हो गई अचानक
इतनी जल्दी इतनी बड़ी कि......
..अब...
....ब्याहने जा रही हो .....
अरुणाभ सौरभ
About the poet

अरुणाभ सौरभ

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय