मेरे बचे रंग - अरुण श्री

अरुण श्रीअरुण श्री29 Sept 1983

3 min read · 12.4K reads

मेरे बेरंग दिनों में एक दिन -
सँकरी गली से शर्माते हुए गुज़रा था गाँव से लौटा लाल फूल।
मैंने उसे छूना नहीं चाहा कभी, चाहा कि लाल हो जाऊँ बस।

खैर.........................,
रंगीन चाहतों के बदरंग हो जाने की कहानी फिर किसी रोज।

आज तुम्हारी नीली चुनरी से कुछ कम नीला है मेरा आकाश।
अबकी बारिश में शायद बह गए हों कुछ रंग मेरी आँखों से।
तुम्हारा रंग यूँ ही सजा रहे तुम्हारे माथे पर,
मैं अपने बचे रंग भी तुम्हें सौंपता हूँ सखी, तुम्हें मुबारक हो।
अरुण श्री
About the poet

अरुण श्री

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुर