कपूर की तरह

अरुण शीतांशअरुण शीतांश2 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

मैं उड़ जाऊँगा

पक्षी की तरह

डूब जाऊँगा

बतख़-सा

सोने-चाँदी की चादर बना

आसमान को ढँक दूँगा

अवध-मगध की सरहद पारकर

कपूर की तरह छू मंतर हो जाऊँगा

मैं मर जाऊँगा

गंदी ख़राब ग़लत-सलत कविताओं की तरह

आलोचको! सावधान!

विश्राम!

अरुण शीतांश
About the poet

अरुण शीतांश

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like