तुम्हारे जन्मदिन पर

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे सुर्ख़ होंठों के लिए गुलाब

तुम्हारे स्याह लंबे बालों के लिए लंबी रातें तारों से भरी टिमटिमाती हुईं

तुम्हारे आग़ोश की नर्म घास पर ओस का गीलापन

तुम्हारी आँखों के लिए...

नहीं नहीं

उस जैसा कुछ भी तो नहीं

तुम्हारे काँपते जिस्म को ढक लेता हूँ

अपनी चाहत की चादर से

तुम्हारी देह के लिए

मेरी देह मदिर और उत्सुक

तुम्हारे लिए

इस जन्मदिन पर

मैं जलाना चाहता हूँ अधिकतम अठारह मोमबतियाँ

तुम्हारी उम्र मेरे लिए वही कहीं आस-पास ठहर गई है

अठारह की उस याद के लिए

वह आइसक्रीम

देखो अब यह जितनी भी रह गई है समय की आँच से पिघलती हुई

तुम्हारी नर्म हथेलियों के लिए

मैं ख़रगोश बन जाता हूँ

अपनी चमकीली आँखों से तुम्हें निहारता हुआ वह लड़का

तुम्हें याद है

अपनी एटलस साइकिल से जो कई चक्कर लगा लेता था तुम्हारे घर का

रोज़ ही

तुम्हारे घर के सामने से तेज़ घंटी बजाता हुआ

इस जन्मदिन पर

क्यों न केवल तुम रहो

सिर्फ़ तुम

और मैं अपने मैं को छोड़कर बैठा रहूँ तुम्हारे पास

जब तक बुझ न जाएँ तारें

अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like