बहु मत - अरुण देव

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

8 min read · 12.4K reads

यह राजनीतिक कविता नहीं है / है / शायद

कच्चे रास्ते हैं
धूल और कीचड़ से भरे टूटे-फूटे ऊँचे-नीचे
मुख्य सड़क के बग़ल से फूटते हुए

आठ लेन की चमचमाती सड़क से कटकर कहीं खो जाते हैं
कभी उनपर बैलगाड़ी दिखती है
बुग्गी, भैंसे पर लुढ़कती हुई
ताँगा जिसे खींच रही है भूरे रँग की घोड़ी
गाभिन है
वह एक खच्चर की माँ बनेगी

मेहनती खच्चर जिसकी यौन आवश्यकताएँ शून्य होंगी
मुख्यधारा के लिए ढोएगा गाँवों से गुड़, सब्ज़ वगैरह

मुख्य पर जब कोई पहुँचता है पार कर उप की जकड़बन्दी
रपट जाता है

सोलह पहियों पर दौड़ता ट्रक ढो रहा है
पहाड़ों के करीने से कटे मांस के बड़े-बड़े टुकड़े

पीछे-पीछे पेड़ों के शव हैं उनकी उम्र कच्ची है
बत्तीस पहियों पर लेटे हैं एक दूसरे पर

इस विश्वात्मा में ही अब उसे रहना है
इसी वसुधैवकुटुम्ब में उसे अपनी मड़ईया डालनी है

इतना बड़ा विश्वास मत
और कहाँ वह कु-मति

बिसरा देनी है बोली बानी
परब उपपूजाएँ

सह संस्कृतियों के लिए कोई जगह नहीं है
इस भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण में

जो अलग हैं वे दुर्घटनाओं के सम्भावित प्रक्षेत्र हैं

जब इतना विशाल बहुमत
तो शोर और चमक भी बहुमत
बातें भी बहुमत
विवाद बहुमत

खाना पहनना चलना बैठना पढ़ना सुनना सोना देखना लिखना छपना
बहुमत

चुप अल्पमत

बहुमत में इस तरह घुसते चले आते हैं अल्पमत
विराट में शून्य शून्य और शून्य

हम बहुमत का सम्मान करते हैं
अल्पमत कृपया बहुमत आने तक शान्त रहें

बहु मत
बहु मत
बहु मत ।
अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like