अगर-मगर - अरुण देव

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

5 min read · 12.4K reads

तुम अगर नदी रहती तो मैं एक नाव बन तैरता रहता
अगर तुम वृक्ष रहतीं तो बया बन एक घोसला बनाता तुम्हारे हरे पत्तों के बीच
अगर तुम कपास रहती बन जाता वस्त्र छापे का रंग बन चढ़ जाता
कि धोने से भी न उतरता

अगर तुम आँधी रहती तो मैं एक तिनका बन उसके भँवर में घूमता ही रहता
कभी नहीं निकलता उससे बाहर
अगर शून्य होती तो तुम्हारे आगे कोई अंक बन जुड़ जाता
हो जाती तुम अनेक

जैसे एक घर से मुझे विदा करती
दूसरी बस में मेरे बगल में आ बैठती
तीसरी मेरा कालेज में इंतज़ार कर रही होती
चौथी मेरी क्लास में बैठी होती
पाँचवी के साथ कैंटीन में डोसा खाता
छठी मुझे बस स्टैंड तक छोड़ने आती
सातवीं बस में मेरे लिए अपने बगल वाली सिट रिर्जव रखती
आठवीं के साथ फ़िल्म देख कर आता
नौंवीं के साथ किसी किताब की दुकान पर कविता पर चर्चा करता
घर लौटता तो फिर पहली मिलती

और इस तरह तुम्हारे हर रूप में तुम्हारे साथ रहता
अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like