पैम्फ़लेट - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

मुस्कुराते हैं
अख़बारों के पन्नों के बीच
फँसे, गुँथे, लिपटे
पैम्फ़लेट
ख़बरों पर
और उनकी घटती
विश्वसनीयता पर

ख़बरों के कानो में
जा के ज़ोर से चिल्लाते हैं
पूरी रंगीनियत के साथ
कि
ख़बरों से पहले
पढ़े जाने लगे हैं वो...
पैम्फ़लेट

ख़बरों और
अख़बारों के लिए
एक बड़ी ख़बर हैं
ये महत्त्वहीन
पैम्फ़लेट
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like