झारखण्ड एक्सप्रेस - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

धरती का अनाम टुकड़ा
अनाम लोगों की धरती
जँगल, झाड़ और पहाड़ की धरती
यही तो है झारखण्ड

आदिम सभ्यता
विकास की अन्धी दौड़ में
सबसे पीछे
सूरज पेड़ नदी की साथी भूमि
यही तो है झारखण्ड

गाँव अब भी गाँव
शहर अब भी उनीन्दे
बरसाती नदियाँ अब भी
पानी के इन्तज़ार में
दहकते पलाश
और गिरते महुए
यही तो है झारखण्ड

अधनँगे लोग
अधपेट बच्चे
पसली दिखाते शिशु
यही तो है झारखण्ड

इसी धरती को
देश की राजधानी से जोड़ने के लिए
चलती है एक ट्रेन
झारखण्ड एक्सप्रेस
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like