तूफ़ान से उलझ गए लेकर ख़ुदा का नाम - अर्श मलसियानी

अर्श मलसियानीअर्श मलसियानी

2 min read · 12.4K reads

तूफ़ान से उलझ गए लेकर ख़ुदा का नाम
आख़िर नजात पा ही गए नाख़ुदा से हम

पहला सा वह जुनूने-मुहब्बत नहीं रहा
कुछ-कुछ सम्भल गए हैं तुम्हारी दुआ से हम

ख़ूए-वफ़ा मिली दिले-दर्द-आश्ना मिला
क्या रह गया है और जो माँगें ख़ुदा से हम

पाए-तलब भी तेज था मंज़िल भी थी क़रीब
लेकिन नजात पा न सके रहनुमाँ से हम
अर्श मलसियानी
About the poet

अर्श मलसियानी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like