ग़रीब रोई तो ग़ुंचों को भी हँसी आई - अर्श मलसियानी

अर्श मलसियानीअर्श मलसियानी

3 min read · 12.4K reads

चमन में कौन है पुरसाने-हाल शबनम का?
ग़रीब रोई तो ग़ुंचों को भी हँसी आई

नवेदे-ऐश से भी लुत्फ़े-ऐश मिल न सका
लिबासे-ग़म ही में आई अगर ख़ुशी आई

अजब न था कि ग़मे-दिल शिकस्त खा जाता
हज़ार शुक्र तेरे लुत्फ़ में कमी आई

दिए जलाए उम्मीदों ने दिल के गिर्द बहुत
किसी तरफ़ से न इस घर में रोशनी आई

हज़ार दीद पै पाबन्दियां थीं, पर्दे थे
निगाहे-शौक़ मगर उनको देख ही आई
अर्श मलसियानी
About the poet

अर्श मलसियानी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like