श्रम और सौन्दर्य के नए बिम्ब - अर्पिता राठौर

अर्पिता राठौरअर्पिता राठौर13 Sept 1998

3 min read · 12.4K reads

मुझे
तलाश थी
श्रम के बिम्बों के

तभी
तुम आ गईं,

धूप से
हल्की साँवली पड़ी
अपनी कलाई से
तुमने उतारी घड़ी।

बिम्बों की तलाश
न जाने कहाँ
विस्मृत हो गई !

नज़र अटकी रह गई
उस गोरेपन पर
जो जमा हुआ था
तुम्हारी कलाई के
उस भाग पर
जिस पर से
रोज़

तुम
यूँ ही
उतारा करती हो घड़ी,

और आगे भी
उतारा करोगी यूँ ही ।

सुनो !
उतारा करोगी न !
रोज़ ?
अर्पिता राठौर
About the poet

अर्पिता राठौर

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like