शिकारी-2 - अर्पण कुमार

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

4 min read · 12.4K reads

अपनी भरपूर शक्ति से
ले रखा है तुमने
मेरी दायीं बाजू को
अपने जबड़े की गिरफ़्त में

तुम बुरी तरह
गुत्थमगुत्था हो
मेरे माँस को
निकाल बाहर लाने में
तुम पसीने से नहा चुके हो
और तुम्हारा दम टूटने लगा है
मुँह से झाग भी आने लगे हैं

मुझे पीड़ा पहुँचाने के
तुम्हारे हरसंभव यत्न में
(हिंसक भी)
मैं मज़ा ले रहा हूँ
और मुझे यूँ
निष्प्रभावी देख
तुम्हारे दाँत
भोथरे हो रहे हैं

तुम किंकर्त्व्यविमूढ़ हो
जाने कैसे लोग तुम्हारे
पैने दाँतों की मिसाल
दिया करते थे
मैं विस्मित हूँ
मेरे एक छोटे से प्रयास में
तुम्हारा बघनखा
बेअसर हो गया।
अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like