कविताएँ भेजना चाहता हूँ—
भेज दो गुरु
दो सप्ताह बाद :
कविताएँ पढ़ पाए—
अभी नहीं गुरु
एक और सप्ताह बाद :
कुछेक कविताओं को देख पाए—
देखने के लिए इस दुनिया में
और बहुत कुछ है गुरु
एक और सप्ताह बाद :
कुछ समय निकाल पाए—
किस बात के लिए
मेरी कविताओं के लिए—
अरे हाँ ड ड ड, वे जमी नहीं गुरु!
गुरु-घंटाल पिछले एक महीने से
अपना ई-मेल चेक नहीं कर रहे थे
मैंने इस बार उन्हें
कोई कविता नहीं भेजी।








