अनलिमिटेड, अन-कल्टिवेटेड और अनकोटेड

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

1 min read · 12.4K reads

मुझे पसंद है

ढेर-सा खाना

ढेर-सी नींद

ढेर-सा प्यार

ढेर-से शब्द

निर्बाध इन राहों पर चलते हुए

मैं ढेर हो सकता हूँ असमय

व्याधि, सपने, प्रेमिका

और कविता से भी

मैं कोई कमसुख़न नहीं

सो, कहता हूँ सीधे-सीधे

सीमा और रेखा होंगी दो बहनें

मगर, मेरा फ़िलवक़्त

उनमें से किसी से

कोई रोमांस नहीं चल रहा है।

अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like