अधूरी कविता - अर्पण कुमार

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

लिखी गई कविता
हो जाती है बेमानी अक्सरहाँ
कई बार लिखे जाने के चंद
क्षणों बाद ही
रह जाते हैं भाव अधूरे
समय के झोंके में हिलते-डुलते
साया-मात्र भर

अंदर बैठा गवाह
बगैर स्खलित हुए
कुछ-न-कुछ
रख नहीं पाता कदाचित
अपनी बात
एक बार भी ।
अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like