ख़ुद-कलामी से पूछा नहीं - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

सुरमई बादलों को उड़ा ले गई

रस भरी बारिशें खा गई

अब उफ़ुक़ पर हैं ज़हराब नीलाहटें

कासनी बेल दीवार पर

सोई ही रह गई

नर्गिसी फूल थे

जागते रह गए

चम्पई रंगतों में

अजब ज़र्दियाँ घुल गईं

खेल रंगों का है

ओट काग़ज़ की है

हाथ की बे-हुनर लरज़िशें

रंग कब चुन सकीं

सोचते सोचते आँख साकित हुई

कौन से रंग में

कौन सा रंग है घुल गया

आतिशीं है दहक

या गुलाबी महक

देखती भी नहीं

सूँघती भी नहीं

छू के भी तो यहाँ से गुज़रती नहीं

कौन सी हिस जगहों

कि जागे हुआ

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories