एक मिनट का खेल

अर्चना लार्कअर्चना लार्क7 Sept 1988

1 min read · 12.4K reads

एक मिनट का मौन

जब भी कहा जाता है

हर कोई गिन रहा होता है समय

और फिर मौन बदल जाता है शोरगुल में

एक मिनट का मौन ग़ायब हो जाता है

सिर्फ़ एक मिनट में

अपने शव के पास उमड़ी भीड़ को देख

व्यक्ति और मर जाता है

मृत्यु वाक़ई पहला और अंतिम सत्य है

और माफ़ करें मुझे मरने में ज़रा समय लग गया।

अर्चना लार्क
About the poet

अर्चना लार्क

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like