चिड़िया - अर्चना लार्क

अर्चना लार्कअर्चना लार्क7 Sept 1988

2 min read · 12.4K reads

चिड़िया के चंचु से
छूट जाता है तिनका

एक गीत गाती है
उड़ती फिरती है

शाम होते पक्षी जब घर को लौटते हैं
देखती है
और उम्मीद रखती है
एक दिन उठा लेगी तिनका

बना लेगी घोंसला
घर-संसार से अधिक
वो गीत के बारे में सोचती है
बनाती है जीवन-प्रेम का संगीत

चिड़ियों के बीच
वो चिड़ियों जैसी
नहीं रह पाती है ।
अर्चना लार्क
About the poet

अर्चना लार्क

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like