नहीं चाहती मुझे प्रेम हो
हँस पड़ती थी
अपने ही बनाए चुटकुले पर
और लगातार हँसती जाती थी
उन सहेलियों पर
जिन्होंने कर लिया था प्रेम
एक पान मुँह में चबाए
गिलौरी बग़ल में दबाए
होंठों के कोरों से रिसते लार को बार-बार समेटते
वे अपनी फूहड़ आवाज़ और अंदाज़ में
न जाने क्या-क्या समझाते रहते हैं
त्रिवेणी संगम के पास
प्रेमिकाएँ बनी-ठनी
आतुर निगाहों से
अपलक-अनझिप
प्रेमी को निहारती रहती हैं
कोई कैसे पड़ सकता है प्रेम में
न लड़ाई
न बहस
न अपेक्षा
न उपेक्षा
देर तक होती थी इनके बीच घर-गाँव की बातें
कितनी बार रोते देखा है
इन प्रेमी जोड़ों को
हर जोड़े के यहाँ मिठ्ठू पनिहार और काकी मिल ही जाती थीं संवाद के लिए
क्या मेरे लिए भी है कहीं मेरा प्रेम!








