समन्दर की नियति - अर्चना कुमारी

अर्चना कुमारीअर्चना कुमारी27 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

सूरज घूरता क्यों है
रात के पयताने खड़ा होकर
बीते समय की फूलों वाली चादर में
खिल उठते हैं नागफनी के काँटे
गाढी नींद पतली होकर
बह जाती है पाँव से
आँख दौड़ती है
सपनों की अगलगी में
खुद को बचाते हुए
कहाँ बचा कुछ तुम्हारे जाने के बाद
एक पोटली सी बँध रही है
शिकन की शिकवों की
कभी आँखों में झाँक नहीं पाए
लफ्जों को पढ नहीं पाए
कौन चढता-उतरता सीढियाँ
खुले हाथों को गुनाह करार किया
सारे सच झुठलाए तुमने
मोहब्बतों को नाम देकर साजिशों का
फूँक दिया वजूद मेरा
गली गली ुड़ाई राख मेरी
किरदार किसने पढा है किसका
जल गया था खुदा
मेरे सजदे की आखिरी दुआ में
फैलती आग हर शय
भटकती रुह कोई
मत हवा दे अब दरारों को
ढूँढ रहा है समय एक ठिकाना
जहाँ गलत समझ कर
ठुकरा गया घोंसला परिंदा
नदियाँ पीकर
खारा रहा समन्दर!!
अर्चना कुमारी
About the poet

अर्चना कुमारी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ