सब मालूम है मुझे - अर्चना कुमारी

अर्चना कुमारीअर्चना कुमारी27 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

खूब समझती हूँ
चालाकियाँ
मक्कारी
मुझ पर ऊँगलियाँ उठाने वालों
गिनना स्याह अंधेरों में
गुनाह अपने
मेरा शफ्फाक दामन
तब भी दुआओं की सदा लेकर
रौशनी में लाएगा तुझे
ये गर्दिशों का दौर है
और तुफान जरा तेज
आँखों में भर गयी कोस भर की धूल
वक्त बीत रहा है परिचय का
धूँध के छँटते ही
मेरा साया नहीं होगा
बस धूप होगी
नीला आसमान होगा...!!
अर्चना कुमारी
About the poet

अर्चना कुमारी

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like