तस्वीर में माँ और उनकी सहेलियाँ - अरविन्द श्रीवास्तव

अरविन्द श्रीवास्तवअरविन्द श्रीवास्तव2 Sept 1964

9 min read · 12.4K reads

अक्सर कुछ चीज़ें
हमारी पकड़ से दूर रहती हैं

अगली गर्मी फ्रिज खरीदने की इच्छा
और बर्फ़बारी में गुलमर्ग जाने की योजना

कई बार हमसे दूर रहता है वर्तमान

कई-कई खाता-बही रखती हैं स्मृतियाँ

एक ब्लैक एण्ड व्हाइट तस्वीर दिखी है
अभी-अभी पुराने एलबम में
जिसमें अपनी कुछ सहेलियों के साथ
शामिल है माँ
उन्होंने खिंचवाई थीं ये तस्वीरें
सम्भवतः आपस में बिछुड़ने से पहले

तस्वीर में एक लड़की ने
अपने गाल पर अंगुली लगा रखा है
दूसरे ने एक लट गिरा रखा है चेहरे पर
एक ने जैसे फोटोग्राफर से आग्रह कर
एक तिल बनवा रखा है ललाट पर
चौथी खड़ी है स्टैच्यु की मुद्रा में
और पांचवी ने, जैसा कई बार होता है
अपनी आँखें झपका ली है
आँख झपकाने की बात
उस सहेली को हफ़्तों सालती रही थी
जैसा कि माँ ने मुझे बताया था

कमोबेश एक सी दिखनेवाली ये लड़कियाँ
माँ-दादी और नानी बनकर
बिखर चुकी हैं दुनिया में

उन्होंने अपने नाती-पोतों के लिए
जीवित रखी है वह कथित कहानी
- कि जब कुआं खुदा रहे थे हमारे पूर्वज
अंदर से आवाज आयी थी तब
- ये दही लोगे....

एक और दुनिया बसती है हमारे आसपास
राक्षस और परी की

उन्होंने बचाये रखा है स्मृतियों में
मुग़ल-ए-आज़म और बैजू बावरा के साथ
शमशाद व सुरैया के गीतों को
नितांत अकेले क्षण के लिए
जैसे मिट्टी में दबी होती है असंख्य जलधारा

उनकी निजी चीज़ों में
सहेलियों की दी गयी चंद स्वेटर के पैटर्न
रुमाल और उस पर कढाई के नमूने,
हाथ के पंखे, प्लास्टिक तार के गुलदस्ते
और बेला, चंपा जैसे कई उपनामों सहित
उनकी ढेर सारी यादें थीं

माँ और उनकी सहेलियाँ बिछुड़ी थीं
अच्छे और बुरे वक्त में मिलते रहने की
उम्मीद के साथ

लेकिन ऐसा नहीं हो सका था
तस्वीर के बाहर!
अरविन्द श्रीवास्तव
About the poet

अरविन्द श्रीवास्तव

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी