शिकायत - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारे पास होंगे
कई चेहरे
मेरे पास तो बस
एक ही चेहरा है
उसी को
सही ढंग से
ओढ़ नहीं पाता हूँ
आँखों को
हरदम रहती है शिकायत
चेहरे कर विरुद्ध
चेहरे के भावों को
उजागर करना पड़ता है
और बीच-बीच में
बड़ी पेचीदगियों के बीच
देखना पड़ता है
उस पार भी.
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories