प्रसाद - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

किसी इतवार की तरह
तुम्हारा
बेसब्री से इंतजार रहता है
तुम आती हो
किसी तिथि की तरह
बिखरी हुई जिंदगी को
सलीके से करती हो ठीक
शाम को चढ़ता हूँ
किसी मंदिर की सीढ़ियां
प्रसाद में पाता हूँ
तुम्हारा संग।
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories