बताओ ख़ुदा - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

एक भयानक दुःस्वप्न
नींद उचट जाती है एकाएक
धड़कनें हो जाती है तेज
पसीने से हो जाता हूँ लथ-पथ
उससे ज्यादा भयावह
मंजर को देख
लगभग
अनदेखा करते हुए
नाप लेता हूँ अपना रास्ता
या ख़ुदा
बताओ तो सही
स्वप्न में कौन जिया
मेरे अंदर
जागृति में
कौन मरा मुझमें
बताओ ख़ुदा.
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories