तुम्हें याद करते हुए - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

2 min read · 12.4K reads

तुम्हें याद करते हुए
आज सुबह मैंने
कुनकुने पानी में
आधा चम्मच शहद मिलाकर पिया

मेरे चेहरे से
मिठास और लालिमा टपकने लगी

\मैंने आईने में देखा
तुम मेरे पीछे खड़े थे

आज सचमुच, मेरी नज़रों में ‘मैं’
बेहद ख़ूबसूरत लगी
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like