समोधन बाबा का तमूरा - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

4 min read · 12.4K reads

1.

अरसे बाद
बना पाए मुट्ठीभर धागे
जिसमें और रंग न चढ़े कोई
माना कि रंग उचट भी न पाएँगे
थोड़ा तनकर खड़े हो गए वे
अपने लिबास पर इतराए

2.

पता ही न चला कब बारिश आई
कोई तूफ़ानी झोंका-सा
घुल गए रंग
धुल गए रंग
फिर भी रंगा बार-बार

3.

फटी ओढऩी तो क्या, लगाई थेगड़ी
सिला टाँका
चीख़-चीख़कर लगाई गाँठ

4.

गोधूलि बेला में बैठी देहरी पर
दिया-बाती बिसराए
कि बजने लगा तमूरा समोधन बाबा का
तारों की कम्पन में थरथराता स्वर रहीम का
वे गुनगुनाते मेरी बग़ल से निकल गए
मैं बिखरे धागे बीनकर
जोड़ने की जुगत में
एक बार फिर से लग गई
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ