बहुत-सी बातें
नहीं कहना चाहती मैं तुमसे
मसलन आज मेरी उँगली चाकू से घायल हो गई
ऐसी छोटी छोटी बातें क्यूँ कहना
तुमने कहा - दर्द भी अब मेरा है इसलिए
और कोसों दूर बैठकर भी
मेरे ज़ख़्मों मेें दवा लगा दी तुमने
इस तरह
नहीं कहना चाहती मैं तुमसे
मसलन आज मेरी उँगली चाकू से घायल हो गई
ऐसी छोटी छोटी बातें क्यूँ कहना
तुमने कहा - दर्द भी अब मेरा है इसलिए
और कोसों दूर बैठकर भी
मेरे ज़ख़्मों मेें दवा लगा दी तुमने
इस तरह








