दूरबीन - आरसी प्रसाद सिंह

आरसी प्रसाद सिंहआरसी प्रसाद सिंह19 Sept 1911 – 15 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

दूरबीन से देखो भाई,
जो न पास में पड़े दिखाई!

आसमान के तारे लगते
जैसे जुगनू घास में,
चाँद खिसककर आ जाता है
जैसे पैसा पास में!
 या कि रामदाने की लाई,
दूरबीन से देखो भाई!

छप्पर पर के कद्दू-जैसा
लगता सूरज दूर का,
धु्रव तारा लगता है मानो
लड्डू मोतीचूर का!

खा मत लेना समझ मिठाई,
दूरबीन से देखो भाई!

तीस कोस पर जो मंदिर है
लगता अपने द्वार पर,
ठीक नाक के पास पहुँचते
जो फल रहते ताड़ पर!

ज्यों पॉकेट में दियासलाई,
दूरबीन से देखो भाई!
आरसी प्रसाद सिंह
About the poet

आरसी प्रसाद सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More from आरसी प्रसाद सिंह

  1. चाँद को देखो - आरसी प्रसाद सिंह

    चाँद को देखो चकोरी के नयन सेमाप चाहे जो धरा की हो गगन से।

    12.4K reads
  2. नए जीवन का गीत - आरसी प्रसाद सिंह

    मैंने एक किरण माँगी थी, तूने तो दिनमान दे दिया।चकाचौंध से भरी चमक का जादू तड़ित-समान दे दिया।

    12.4K reads
  3. जीवन का झरना - आरसी प्रसाद सिंह

    यह जीवन क्या है? निर्झर है, मस्ती ही इसका पानी है।सुख-दुख के दोनों तीरों से चल रहा राह मनमानी है।

    12.4K reads
  4. सैर सपाटा - आरसी प्रसाद सिंह

    कलकत्ते से दमदम आएबाबू जी के हमदम आए

    12.4K reads
  5. जय अखंड भारत - आरसी प्रसाद सिंह

    शक्ति ऐसी है नहीं संसार में कोई कहीं पर, जो हमारे देश की राष्ट्रीयता को अस्त कर दे ।ध्वान्त कोई है नहीं आकाश में ऐसा विरोधी, जो हमारी एकता के सूर्य को विध्वस्त कर दे !

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी