कितना सकून देता है - आरसी चौहान

आरसी चौहानआरसी चौहान

2 min read · 12.4K reads

आसमान चिहुँका हुआ है
फूल कलियाँ डरी हुई हैं
गर्भ में पल रहा बच्चा सहमा हुआ है

जहाँ विश्व का मानचित्र
ख़ून की लकिरों से खींचा जा रहा है
और उसके ऊपर
ण्डरा रहे हैं बारूदों के बादल

ऐसे समय में
तुमसे दो पल बतियाना
कितना सकून देता है।
आरसी चौहान
About the poet

आरसी चौहान

View profile & all 22 Poems / Stories