स्थिति

अरमान आनंदअरमान आनंद

1 min read · 12.4K reads

मेरी सबसे बेहतरीन कविता ने

शब्दों के बंधन को स्वीकार नहीं किया

मुझे जो सर्वश्रेष्ठ ज्ञान मिला

उसने मुझे स्तब्ध किया

मेरे मनपसंद स्वाद ने मुझे गूँगा कहा

मेरे सबसे प्रिय साथी के साथ

मैंने सर्वाधिक अकेलेपन को महसूस किया

अरमान आनंद
About the poet

अरमान आनंद

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like