अगली साँझ

अरमान आनंदअरमान आनंद

1 min read · 12.4K reads

कार्तिक पूर्णिमा की अगली साँझ

फैल रही है मेरे गिर्द

यह तुम्हारा ही तो रंग है

मेरी साँवली-सी प्रेमिका

हल्की-सी धुँध की

पागल छुअन

मेरे नथुनों में

रातरानी की ख़ुशबू

जैसे तुम हो यहीं कहीं

और तुम्हारे माथे पे चिपकी टिकुली-सा चाँद

हमारे प्यार के हश्र-सा

कटेगा और चौदह दिन

बुझ जाएगा

पहले मिलन के बल्ब-सा

अरमान आनंद
About the poet

अरमान आनंद

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like