देशभक्त हे!

आर. चेतनक्रांतिआर. चेतनक्रांति

1 min read · 12.4K reads

सपाट सोच, इकहरा दिमाग़, दिल पत्थर।

सैकड़ों साल से ठहरी हुई काई ऊपर।

बेरहम सोच की ख़ुदकश निगहबान से फ़रार।

तुम जो फिरते हो लिए सर पे क़दीमी तलवार।

तुमको मालूम भी है वक़्त कहाँ जाता है!

और इस वक़्त से इंसान का रिश्ता क्या है!

तुम जो पापों को दान-दक्षिणा से ढकते हो।

और भगवान् को गुल्लक बना के रखते हो।

तुम जिन्हें चीख़कर ताक़त का भरम होता है।

ज़ुल्म से अपनी हुक़ूमत का भरम होता है।

तुम जिन्हें औरतों की आह मज़ा देती है।

जिनको इंसान की तकलीफ़ हँसा देती है।

तुम जिन्हें है ही नहीं इल्म कि ग़म क्या शै है।

कशमकश दिल की, निगाहों की शरम क्या शै है।

तुम तो उठते हो और जाके टूट पड़ते हो।

सोच की आँच पे घबरा के टूट पड़ते हो।

न ठहरते हो न सुनते हो न झिझकते हो।

राम ही जाने कि क्या-क्या अनर्थ बकते हो।

यूँ कभी देश कभी धर्म कभी चाल-चलन।

असल वजह तो इस ग़ुस्से की है ये ठोस बदन।

इससे कुछ काम अब दिमाग़ को भी लेने दो।

ज़रा-सा गोश्त गमो-फ़िक्र को भी चखने दो।

जोशे-कमज़र्फ़ इस मिट्टी को नहीं भाता है।

इसको दानाँ की उदासी पे प्यार आता है।

इसने हमलावरों को लोरियों से जीत लिया।

ख़ून के वल्वलों को थपकियों से जीत लिया।

लेके लश्कर जो इसे जीतने आए बाबर।

इसका जादू कि उन्हीं से उगा दिए अकबर।

तंगनज़री से इसे पहचानना मुमकिन ही नहीं।

नफ़रतों से इसे पहचानना मुमकिन ही नहीं।

इसको जनना ही नहीं, पालना भी आता है।

सिर्फ़ भारत की माँ नहीं, ये विश्वमाता है।

आर. चेतनक्रांति
About the poet

आर. चेतनक्रांति

View profile & all 22 Poems / Stories

More from आर. चेतनक्रांति

  1. शोकनाच - आर. चेतनक्रांति

    इतनी हुनरमंद होती है ये औरतेंकि भरने को तो भर सकती हैं

    12.4K reads
  2. पैसे के बारे में एक महत्त्वाकांक्षी कविता के लिए नोट्स - आर. चेतनक्रांति

    मैं पैसे नहीं कमाताजब बहुत खुश होता हूँ, तब भी

    12.4K reads
  3. परदे के पीछे शायद कोई आंख हो - आर. चेतनक्रांति

    उससे कहा गया कि सबसे पहले तुम्हें खुद को बचाना है उसके बाद दुनिया कोअगर समय रहा तो , पूरी ट्रेनिंग का सार बस यही था

    12.4K reads
  4. बच्ची और एक बूढ़ा पेड़ - आर. चेतनक्रांति

    एक पानी की पुडि़या मिली है / माथे पर बांधे फिरता हूँ / बूंद-बूंद टपकती है / कभी आँख से / कभी रूह परशुभा के लिये

    12.4K reads
  5. तुम्हारा क्या नहीं है, सिवा राम के - आर. चेतनक्रांति

    ओ लंका के धर्म रक्षको !सारे मृत्यु मंत्र

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like