आँखें हैं
एक गुनगुनी नदी बहती है नींद की
आँखों मे
सतरंगे रेशमी स्वप्न
के पालो वाली कत्थई नावें तैरती हैं
नदी के वक्ष पर
नाव मे रंगीन जगर-मगर
जादुई स्मृतियों की कंदीलें हैं
कंदील मे दिप-दिप चमकती
रोशनी से धुली, विस्मृत
आँखें हैं
एक गुनगुनी नदी बहती है नींद की
आँखों मे
सतरंगे रेशमी स्वप्न
के पालो वाली कत्थई नावें तैरती हैं
नदी के वक्ष पर
नाव मे रंगीन जगर-मगर
जादुई स्मृतियों की कंदीलें हैं
कंदील मे दिप-दिप चमकती
रोशनी से धुली, विस्मृत
आँखें हैं








