मन-रंग–2 - अपर्णा अनेकवर्णा

अपर्णा अनेकवर्णाअपर्णा अनेकवर्णा9 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

अँचरा भर खोइँछा
मन भर आशीष
कण्ठ में ऐंठ गए
रुँधे घुटते विदा-गीत .

पीतल के लोटे में हाथ भिगोए..
आँगन में छूटती जाती माँ..

मैं कातर..
बस उसे मुड़ कर ताकती हूँ...
सब धीरे से धुन्धला जाता है

बस उसी समय चढ़ता है वो रंग..
तब से बस गहराता चला जाता है...

वही मन का स्त्री-रंग कहलाता है..
अपर्णा अनेकवर्णा
About the poet

अपर्णा अनेकवर्णा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like