कविता - अपर्णा अनेकवर्णा

अपर्णा अनेकवर्णाअपर्णा अनेकवर्णा9 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

उँगलियों के नाखूनों के साथ ही..
चबा जाती हूँ ख़ुद पे भरोसा अपना..

आत्मसन्देह से आत्मविश्वास तक का पुल..
कच्चा-सा है.. डोलने लगता है

तब कुछ स्नेही बढ़ कर.. थाम लेते हैं
कुछ तो घबराए से.. पास आ जाते हैं

कुछ दूर से.. चमकती मुस्काने ओढ़े..
धड़कता दिल छुपाए.. भरोसा दिलाते हैं

इस तरह.. मैं थोड़ी-सी.. ज़रा-सी कविता
और बुन.. गुन.. कह.. लिख लेती हूँ...
अपर्णा अनेकवर्णा
About the poet

अपर्णा अनेकवर्णा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like