गुप्त

अणुशक्ति सिंहअणुशक्ति सिंह

1 min read · 12.4K reads

कुहासे भरी सुबहों में,

चाय के खौलते पानी से

उठते गर्म भाप में,

अक्सर ही नज़र आने लगता है तुम्हारा अक्स

ख़ूब साफ़ दिखती हैं

तुम्हारी बरौनियाँ,

और भवों से ठीक नीचे,

आँखों के ठीक ऊपर का ख़ूबसूरत तिल

देखो न गर्म पानी का यह भाप,

तुम्हारे चश्मे को धुँधला गया है।

मैं आगे बढ़ती हूँ,

तुम्हारे चश्मे के शीशे साफ़ करने को,

तुम आगे बढ़ते हो,

मुझे पाश में लेने को

उन्हीं बाज़ुओं के,

जिनके आग़ोश में,

मैं हर पल यूँ पिघलती हूँ,

जैसे बर्फ़ीले पहाड़ों से,

उतरने वाली नदी...

तुम मेरे कान में बुदबुदाते हो,

मुझे प्यार कर लेने दो...

मैं स्मित भरी सहमति देते हुए

बन जाती हूँ उदार सिंधु

कि समाहित कर पाऊँ तुम्हारा कण-कण...

तुम फिर से बुदबुदाते हो,

मुझे तुमसे प्यार है...

इस बार मेरे नेत्र होते हैं सिंधुमय...

प्रेम के पवित्र बोल

इतने गुप्त क्यों रखे जाते हैं...

अणुशक्ति सिंह
About the poet

अणुशक्ति सिंह

नई पीढ़ी की लेखिका। पत्रकारिता से भी संबद्ध। दो उपन्यास प्रकाशित। जन्म : 19/08/1985 | सहरसा, बिहार दिल्ली में रहने वाली लेखिका अणु शक्ति सिंह मूलतः बिहार के सहरसा ज़िले की रहने वाली हैं। एक्टिव फेमिनिस्ट राइट्स एक्टिविस्ट अणु शक्ति सिंह के अब तक दो उपन्यास ‘शर…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like