स्वागत नए वर्ष का - अनुराग अन्वेषी

अनुराग अन्वेषीअनुराग अन्वेषी

2 min read · 12.4K reads

साथियो,
शुभकामनाओं से पहले
एक सवाल
तमाम कौशल के बाद भी
कब तक होते रहोगे हलाल ?

छोड़ो यह मलाल
कि जो बजाते रहे
सालों भर गाल
उनके हाथ में क्यों है
रेशमी रुमाल ?

हाँ साथियो,
सच्चे मन से जलाओ मशाल
जिसकी रोशनी बयाँ कर सके
तुम्हारा हाल
तभी तुम बन सकोगे मिसाल
देखो, दहलीज पर खड़ा है
उम्मीदों का नया साल ।
अनुराग अन्वेषी
About the poet

अनुराग अन्वेषी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like