लगभग और

अनुराग अनंतअनुराग अनंत9 Jul 1989

1 min read · 12.4K reads

वह प्रेमिका जो लगभग ब्याहता थी

किसी और से ब्याह दी गई

वह प्रेमी जो लगभग पति था

कुँआरा ही रहा आया

लगभग सिर्फ़ एक शब्द नहीं होता

हर लगभग की एक कहानी होती है

कहानी जिसके लिए एक शब्द काफ़ी नहीं

कहानी जिसके लिए कोई शब्द काफ़ी नहीं।

अनुराग अनंत
About the poet

अनुराग अनंत

नई पीढ़ी के कवि। पत्रकारिता से भी जुड़ाव। मूल नाम : अनुराग अनंत जन्म : 09/07/1989 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like