कवि, पुरुष और छली गई स्त्री

अनुराग अनंतअनुराग अनंत9 Jul 1989

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी देह के आगे कोई शब्द ही नहीं मिलता

मेरा पुरुष मेरे कवि की बाधा है

और मेरा कवि मेरे पुरुष की बाधा

हम दोनों एक दूसरे को रोकते हुए आगे बढ़ रहे हैं

बढ़ते हुए लड़ रहे हैं

लड़ते हुए बढ़ रहे हैं

मेरे जीवन में जितनी भी स्त्रियाँ थीं

सबको छला मेरे पुरुष ने

कभी राम की मुद्रा में

कभी बुद्ध की तरह

कभी-कभी गांधी और नरेंद्र मोदी की तरह भी

हर नायक के नेपथ्य में एक छली गई स्त्री होती है

स्त्रियों को छल कर ही बनते हैं नायक

मेरा कवि सभी छली गई स्त्रियों को तिनकों की तरह बीनता है

और घोंसला बना कर चिड़िया की तरह रहता है

उनकी पीड़ा मेरे आकाश में बादलों की तरह बरसती है

और मैं भीग जाता हूँ कविताओं के द्रव से

हर कवि के आगे आगे चलती है एक छली गई स्त्री

छली गई स्त्रियों के नेतृत्व में ही चलता है कवि

कविता दरअस्ल एक छली गई स्त्री है

जो भाषा के भीतर अपना एक गाँव बसाती है

और जो कोई भी उससे होकर गुज़रता है

उसके पाँव में अपने रक्त का आलता लगा देती है

इस तरह कविता से गुज़रने वाले मनुष्य को

कविता थोड़ा-सा स्त्री बना देती है।

अनुराग अनंत
About the poet

अनुराग अनंत

नई पीढ़ी के कवि। पत्रकारिता से भी जुड़ाव। मूल नाम : अनुराग अनंत जन्म : 09/07/1989 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय