बचना

अनुराग अनंतअनुराग अनंत9 Jul 1989

1 min read · 12.4K reads

मुझे शर्म आती है यह कहते हुए

जब सब ख़त्म हो रहा था

मैं बच गया

जैसे थाली में जूठन बच जाती है

जबकि मैं चाहता था अगर बचना ही नियति है

तो मैं तुम्हारी स्मृति में कबूतर के पंख की तरह बचूँ

तुम्हारे जीवन में बचपन की तरह

तुम्हारे बुढ़ापे में जीने की अभिलाषा की तरह बचूँ

मैं जीवन भर बचने से बचता रहा

और त्रासदी यह कि

आख़िरी में मैं ही बचता रहा!

अनुराग अनंत
About the poet

अनुराग अनंत

नई पीढ़ी के कवि। पत्रकारिता से भी जुड़ाव। मूल नाम : अनुराग अनंत जन्म : 09/07/1989 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी