बेहतर है रो लो अब

अनुराधा सिंहअनुराधा सिंह1 Aug 1971

1 min read · 12.4K reads

आँखें सूखी

चेहरा पानी था

वजूद था कि एक ज़र्ब ज़दा बूँद

मैंने रोने की तमाम वजहें दी थीं

तमाम वजहें दी थीं बिखर जाने की

पर वह थी कि अब भी

ज़ब्तशुदा

बहुत लाचार

बहुत नाकाम

बदन काँपता ही रहा

सदियों से बेहिस आँधियों के थपेड़ों में

माथे पर फेरा दो चार बार बेबस हाथ

होंठ खोले और बंद किए

और मैं बस इतना ही कह पाया

“इससे अच्छा तो रो लो एक बार”।

अनुराधा सिंह
About the poet

अनुराधा सिंह

इस सदी में सामने आईं कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अनुराधा सिंह जन्म : 01/08/1971 | ओबरा, उत्तर प्रदेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहवासी अनुराधा सिंह का युवा-कविता और स्त्री-कविता में पिछले कुछ वर्षों में तेज़ उभार हुआ है। उन्होंने म…

View profile & all 26 Poems / Stories