उस एकांत में हर पहचान धुंधली है - अनुपमा पाठक

अनुपमा पाठकअनुपमा पाठक6 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

वो एक पुल था
आंसुओं से निर्मित
उस से होकर
पहुंचा जा सकता था
उन प्रांतरों तक...

जहाँ तक पहुंचाना
किसी ठोस स्थूलता के
वश की बात नहीं... !

सूक्ष्म एहसासों तक
पहुँचते हुए
हम पीछे रह जाते हैं...
वहां पहुँचते हैं वही सार तत्व
जो रूह के
हिस्से आते हैं...

उस एकांत में
हर पहचान धुंधली है...
हमने मौन
आँखें मूँद ली है... !!
अनुपमा पाठक
About the poet

अनुपमा पाठक

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like